Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बाजारों से लेकर तंग गलियों तक सफाई का नया इंतजाम

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर की सड़कों पर बिखरा कचरा हो या वार्डों की तंग गलियों में जमा गंदगी, अब इससे निपटने के लिए नगर परिषद उधमपुर ने कमर कस ली है। शहर की सफाई व्यवस्था को नई रफ्तार देने के लिए नगर परिषद ने दो आधुनिक लिटर पिकर मशीनें और 30 नई रेहड़ियां मंगवाई हैं। इस नई व्यवस्था के लागू होने से जहां व्यस्त बाजारों और मुख्य सड़कों से कचरा उठाने का काम आसान होगा, वहीं वार्डों की संकरी गलियों में सफाई कर्मचारियों को कचरा बाहर निकालने के लिए भी पहले से बेहतर संसाधन मिलेंगे।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त सड़कों पर दिनभर लोगों की आवाजाही के चलते जगह-जगह प्लास्टिक, कागज और अन्य छोटे कचरे के टुकड़े बिखरे नजर आते हैं। दुकानों और रेहड़ी-फड़ी वाले क्षेत्रों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। इन स्थानों पर बार-बार सफाई करने के बावजूद छोटे कचरे को हाथों से उठाना कर्मचारियों के लिए समय लेने वाला काम रहता है। ऐसे में दो आधुनिक लिटर पिकर मशीनें नगर परिषद के लिए अहम साबित हो सकती हैं। मशीनों की मदद से सड़कों पर बिखरे कचरे को तेजी से एकत्रित किया जा सकेगा और कम समय में अधिक क्षेत्र को साफ रखने में मदद मिलेगी। इससे सफाई कर्मचारियों को हाथों से कचरा उठाने की परेशानी कम होगी और सफाई कार्य को अधिक व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक इन दोनों मशीनों को शहर के जरूरत के हिसाब से विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर उन स्थानों पर इनका उपयोग अधिक लाभदायक रहेगा जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है और कचरा फैलने की आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंग गलियों में कचरा उठाने की परेशानी होगी दूर

शहर की सफाई व्यवस्था में एक बड़ी चुनौती वार्डों की संकरी गलियों से कचरे को मुख्य सड़क तक पहुंचाना भी रही है। रेहड़ियों की कमी के कारण सफाई कर्मचारियों को कई बार कचरा एकत्रित करने और उसे बाहर लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने 30 नई रेहड़ियां मंगवाई हैं। इनके मिलने से गलियों में घरों और अन्य स्थानों से एकत्रित कचरे को आसानी से बाहर सड़क तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे वार्डों के अंदरूनी हिस्सों में भी सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


कोट
शहर के बाजारों और वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो आधुनिक लिटर पिकर मशीनें और 30 नई रेहड़ियां मंगवाई गई हैं। मशीनों के चालकों का तकनीकी प्रशिक्षण पूरा होते ही लिटर पिकर मशीनों को शहर में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में इनकी तैनाती की जाएगी। वहीं, रेहड़ियां विभिन्न वार्डों में जरूरत के हिसाब से सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
-सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article