{"_id":"6aecd30c12a0f29ad00f16b4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104312-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धनतेरस और दीपावली को लेकर कटड़ा के बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धनतेरस और दीपावली को लेकर कटड़ा के बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
कटड़ा। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर कटड़ा के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व के मद्देनजर दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं। दुकानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की चांदी की मूर्तियों के अलावा चांदी के सिक्के, नोट, ज्योत तथा विभिन्न प्रकार के बर्तन ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। व्यापारी वर्ग को इस बार धनतेरस और दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
वहीं, चांदी के दाम में आई गिरावट से ग्राहकों का रुझान भी खरीदारी की ओर बढ़ने की उम्मीद है। कटड़ा की प्रमुख आभूषण दुकान शक्ति ज्वेलर्स के मालिक अमित हीरा ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम उपलब्ध करवाए गए हैं। इनकी कीमत 2,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक है, ताकि ग्राहक अपनी बजट और पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें। उन्होंने बताया कि दीपावली के मद्देनजर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की चांदी की आकर्षक मूर्तियों के साथ 5, 10, 20 और 50 ग्राम के चांदी के सिक्के, चांदी के नोट, विभिन्न डिजाइन की चांदी की ज्योत और बर्तन भी उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार अक्षय तृतीया से पहले ही ग्राहकों का रुझान संतोषजनक रहा है। पिछले तीन-चार वर्षों के दौरान महंगाई सहित विभिन्न कारणों से कारोबार प्रभावित हुआ था लेकिन इस बार परिस्थितियां बेहतर नजर आ रही हैं।
कटड़ा की अन्य प्रमुख आभूषण दुकानों जिनमें कोहली ज्वेलर्स, आरके ज्वेलर्स, कृष्णा ऑर्नामेंट्स और फैंसी ज्वेलर्स के संचालकों का भी कहना है कि चांदी के दाम में आई गिरावट का लाभ ग्राहकों को मिलेगा। उन्हें उम्मीद है कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाजार में अच्छी खरीदारी होगी।