फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Lieutenant General Prateek took charge amidst the challenging Indo-Pak environment

J&K: उत्तरी सीमा की कमान अब लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक के हाथ, भारत-पाक चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच संभाला कार्यभार

Fri, 02 May 2025 11:55 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 02 May 2025 11:55 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पहलगाम आतंकी हमले के बीच लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तरी कमान प्रमुख का कार्यभार संभाला। इससे पहले जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने चार दशकों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति ली।

विज्ञापन
Lieutenant General Prateek took charge amidst the challenging Indo-Pak environment
एयर मार्शल एन तिवारी, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने वीरवार को उत्तरी कमान प्रमुख की आधिकारिक रूप से कमान संभाल ली है। उनसे पहले लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार को भारतीय सेना में चार दशकों का शानदार कॅरिअर पूरा करने पर बुधवार को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई थी।

विज्ञापन


जनरल प्रतीक नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) खड़कवासला, इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) देहरादून और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। इन्हें दिसंबर 1987 में मद्रास रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था। जनरल प्रतीक उच्च कमान पाठ्यक्रम में योग्य हैं और उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली में भी पाठ्यक्रम में भाग लिया है।
विज्ञापन


उनके पास समृद्ध परिचालन का अनुभव है। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर एक इन्फेंट्री बटालियन, ब्रिगेड और डिवीजन व पश्चिमी क्षेत्र में एक स्ट्राइक कोर की कमान भी संभाली है। उन्हें स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल नियुक्तियों के साथ यूएन मिशन में स्टाफ आफिसर होने का भी विविध अनुभव प्राप्त है।उन्होंने सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन निदेशालय और सैन्य सचिव शाखा में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पड़ें: Border: पाकिस्तान भेजे जा रहे अब्दुल वहीद को आया हार्ट अटैक; दस्तावेज जांच के दौरान बॉर्डर पर बुजुर्ग की मौत

उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी का पदभार संभालने से पहले वे सैन्य संचालन महानिदेशक और सेना उप प्रमुख (रणनीति) भी रह चुके हैं। कमान संभालने पर जीओसी-इन-सी ने सभी रैंक के अधिकारियों और जवानों को शुभकामनाएं दीं और अपने पूर्ववर्तियों और उत्तरी कमान के सभी रैंकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed