फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   leutinent governer

दस हजार बेरोजगारों को जल्द मिलेगी नौकरी- एलजी

विज्ञापन
leutinent governer
डोडा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने वीरवार को डोडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डोडा नगर निगम के चेयरमैन, बीडीसी के अध्यक्षों और सरपंचों के साथ बैठक कर डोडा की समस्याएं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बढ़ती हुई बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि जल्द ही 10,000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उपराज्यपाल ने सभी की समस्याओं को गौर से सुना और कहा कि 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधन के तहत सरकार अपना कार्य कर रही है। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम के चेयरमैन तथा पंच और सरपंचों से निवेदन किया कि वह जनता को कोरोना वायरस के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान कर जागरूक करें। इसके अलावा लोगों से कोरोना के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने का निवेदन करें, ताकि इस बढ़ती हुई महामारी से जल्द से जल्द निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed