फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kishtwar, District Magistrate, Issue Arrested Order, NDPS

Udhampur News: चोरी व सेंधमारी के मामलों में संलिप्त दो लोगों को हिरासत में लेने के आदेश जारी

विज्ञापन
Kishtwar, District Magistrate, Issue Arrested Order, NDPS
किश्तवाड़। सार्वजनिक व्यवस्था की रक्षा और बार-बार होने वाले असामाजिक व्यवहार को रोकने के लिए एक कड़े कदम के रूप में के जिला मजिस्ट्रेट पंकज कुमार शर्मा ने मंगलवार को चोरी और सेंधमारी के कई मामलों में शामिल दो लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा अधिनियम 1978 के तहत हिरासत मे लेने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

इस आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवान निवासी गुड़ियन और राहुल सिंह चिब निवासी हिमाचल प्रदेश वर्तमान में टीआरसी किश्तवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। प्रायोजक प्राधिकारी ने प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने पाया कि दोनों व्यक्ति जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार असामाजिक गतिविधियों, विशेष रूप से चोरी और सेंधमारी में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने उनके कार्यों को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हानिकारक पाया और उन्हें पीएसए के तहत नजरबंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से पंकज कुमार शर्मा ने गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के प्रति सक्रिय और अडिग रुख अपनाया है। बातचीत में ज़िला मजिस्ट्रेट ने कहा कि गैरकानूनी या विघटनकारी गतिविधियों में शामिल किसी भी तत्व को जिले के शांतिपूर्ण माहौल में बाधा उत्पन्न करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विकास कार्यों में बाधा डालने वाले या सार्वजनिक व्यवस्था या राज्य की सुरक्षा के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल होने वालों को कानून के तहत सख्त परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed