{"_id":"69b47de6c9e30c86ac0a8e26","slug":"khodi-team-volleyball-champion-udhampur-news-c-202-1-udh1009-133576-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खोड़ी टीम बनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन, हरि केन्स क्लब भारख को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खोड़ी टीम बनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन, हरि केन्स क्लब भारख को 3-2 से हराया
विज्ञापन
पौनी। रनसु में सीआरपीएफ की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित पांच दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को ट्रॉफी व मेडल वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता नौ मार्च से शुरू हुई थी।
फाइनल मुकाबले में हरि केन्स क्लब भारख और खोड़ी रनसु की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें खोड़ी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरि केन्स क्लब भारख को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया जबकि उपविजेता टीम को 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सीआरपीएफ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है ताकि वे खेलों से जुड़कर नशे जैसी बुरी आदत से दूर रह सकें। यहां डिप्टी कमांडेंट कपिल, डीडीसी केवल कृष्ण शर्मा, मेडिकल अफसर डॉ. आशु राजपूत,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रेष्ठा देवी, शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक राकेश कुमार, रनसु चौकी से एसआई अतुल कुमार और अध्यापिका अनीता कोहली मौजूद रहे।