{"_id":"629502b3a1eeed3a7e6c3b10","slug":"kho-kho-competetion-udhampur-news-jmu2608841135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो मुकाबले में चिनैनी जोन बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो मुकाबले में चिनैनी जोन बना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय इंटर जोनल टूर्नामेंट में सोमवार को ब्वॉयज अंडर 14 व 17 वर्ग में कबड्डी, खो-खो और कुश्ती के मुकाबले हुए। इसमें विभिन्न 11 जोन के 553 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर 14 खो-खो के मुकाबले में चिनैनी जोन विजेता, जबकि बबे जोन उपविजेता रहा। अंडर 17 मुकाबले में भी चिनैनी जोन विजेता और बबे जोन रनरअप रहा। कबड्डी के अंडर 14 मुकाबले में उधमपुर जोन विजेता, जबकि डुडू जोन उपविजेता रहा। कबड्डी के अंडर 17 मुकाबले में चिनैनी जोन विजेता और उधमपुर जोन उपविजेता रहा। कुश्ती के अंडर 14 मुकाबले के 45 किलोग्राम वर्ग में डुडू जोन के अर्जुन सिंह विजेता और बबे जोन के वीर बहादुर सिंह उपविजेता रहे। अंडर 14 कुश्ती के 35 किलोग्राम वर्ग में पंचैरी जोन के बलवीर सिंह विजेता और जोन टिकरी के शाम लाल उपविजेता रहे। इसी तरह अंडर 17 कुश्ती मुकाबले के 60 किलोग्राम वर्ग में जोन टिकरी के विक्की सिंह विजेता और जोन चिनैनी के देविंद्र सिंह उपविजेता रहे। अंडर 17 कुश्ती मुकाबले के 75 किलोग्राम वर्ग में जोन जिब के मोहन सिंह विजेता और जोन टिकरी के अर्जुन सिंह कटोच उपविजेता रहे।
जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित टूर्नामेंट के मौके पर युवा सेवाएं और खेल विभाग जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप निदेशक अशोक कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान जेडपीईओ पूनम शर्मा, जेडपीईओ उधमपुर प्रभारी अजीत सिंह के अलावा सोम देव खजूरिया, संजीव खजूरिया, संजीव कुमार, करुण मगोत्रा, अजय शर्मा, एस जसविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, रोमेश चंदर, जतिन सेठी, अंशु खन्ना और विपिन मौजूद रहे।

उधमपुर: इंटर जोनल प्रतियोगिता में हुए कबड्डी के मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी.- फोटो : UDHAMPUR