फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Vaishno devi Yatra, Helicopter Service Suspend

Udhampur News: वैष्णो देवी धाम क्षेत्र में जमकर बारिश, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, सभी मार्ग खुले

विज्ञापन
Katra, Vaishno devi Yatra, Helicopter Service Suspend
भवन जाने से पहले बाणगंगा नदी में डुबकी लगाते हैं श्रद्धालु दर्शनी गेट से आगे बढ़ते श्रद्धालु
आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। वैष्णो देवी धाम क्षेत्र में सोमवार को दोपहर में मूसलाधार बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बारिश से कुछ देर के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ और सुरक्षा कारणों से उधमपुर-सांझीछत्त हेलिकॉप्टर सेवा भी अस्थायी रूप से स्थगित करनी पड़ी, जिससे कुछ श्रद्धालुओं को असुविधा हुई। मौसम सामान्य होते ही उड़ानें पुनः शुरू कर दी गई हैं और सभी प्रभावित मार्ग खोल दिए गए हैं। कटड़ा से भवन तक जाने वाले सभी पैदल मार्ग—हिमकोटी, बाणगंगा, अर्धकुंवारी और सांझीछत्त—पूरी तरह खुले हैं तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य है।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि मंदिर प्रशासन सतर्क है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी सुविधाएं, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से मौसम का ध्यान रखते हुए यात्रा करने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। स्थानीय पुलिस और वॉलंटियर टीमें भी यात्रियों की सहायता के लिए तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed