{"_id":"69dd54676cf7506d4906ee9d","slug":"katra-meeting-police-public-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103377-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा की सुरक्षा और व्यवस्था पर मंथन, नशा और हुड़दंग के खिलाफ आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा की सुरक्षा और व्यवस्था पर मंथन, नशा और हुड़दंग के खिलाफ आवाज बुलंद
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन और नागरिक संगठनों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बढ़ती नशा तस्करी और वेश्यावृत्ति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर रोष जताने के साथ कड़ी कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद की गई।
एसपी कामेश्वर पुरी, डीएसपी विषम दुबे और एसएचओ रणजीत सिंह राव की अगुवाई में सोमवार को हुई अहम चर्चा में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। मुख्य चौराहों और गलियों में मारुति वैनों के अनियंत्रित आवागमन और ऑटो रिक्शा की बेतहाशा संख्या से जाम की स्थिति पर विस्तार के साथ मंथन हुआ। रेलवे रोड पर स्टंट बाइकर्स का हुड़दंग और बस स्टैंड पर पंडा प्रथा के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा पर नकेल कसने की मांग की गई।
होटल एसोसिएशन के प्रधान राकेश वजीर और श्री माता वैष्णो देवी प्रेस के प्रधान अरुण शर्मा सहित उपस्थित गणमान्यों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि वे कटड़ा को नशामुक्त बनाने और अनैतिक गतिविधियों को समाप्त करने के लिए पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में वेद पुजारी, वरिंदर केसर, अवतार कृष्णा सूरी, मंगल सिंह, रितु ठाकुर, सोनू सिंह ठाकुर, कुलदीप, राघव हीरा, मोहम्मद शरीफ,शिव प्रोच उपस्थित रहे।