{"_id":"66219a1ab35eb56e780a0ce4","slug":"katra-culture-maa-vashno-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-100876-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चैत्र नवरात्र में 3.12 लाख भक्तों ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चैत्र नवरात्र में 3.12 लाख भक्तों ने नवाया शीश
Fri, 19 Apr 2024 03:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल के मुकाबले छह हजार कम भक्त पहुंचे धर्मनगरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो के भक्तों का पहुंचना जारी है। धर्मनगरी से लेकर यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंज रहा है। शाम छह बजे तक करीब 18 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, इस बार चैत्र नवरात्र में 3.12 लाभ भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया है, जो पिछले साल के मुकाबले छह हजार कम हैं।
धर्मनगरी में अंतिम तीन नवरात्र सहित नवमी के दिन भक्तों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को दशमी के दिन सुबह से ही हल्की बारिश जारी रही, जिस कारण दोपहर तक हेलीकॉप्टर सुविधा प्रभावित रही। शाम छह बजे तक 18 हजार के करीब भक्त मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे। गौरतलब रहे कि हर नवरात्र में भक्तों की संख्या काफी रहती है। लेकिन इस बार चैत्र में मंगलवार को हुई बारिश के बाद से ही भक्तों की संख्या में गिरावट आई है। नवरात्र के अंतिम दिनों में भक्तों की संख्या लगभग पचास हजार के करीब रहती है। लेकिन इस बार अंतिम तीन नवरात्र में संख्या 25 हजार के आसपास रही। चैत्र नवरात्र के नो दिनों में 3.12 लाख भक्तों ने मां के दर्शन किए हैं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 3.18 लाख के करीब था। 2022 में 2.79 लाख भक्तों ने दर्शन किए थे। इस बार नवरात्र में छह हजार भक्त कम पहुंचे हैं। उधर, पंजीकरण कक्ष के अनुसार वीरवार शाम छह बजे तक 18200 कि करीब भक्त भवन की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं, बुधवार को 28800 भक्तों ने मां के दर्शन किए थे।