फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: 30 हजार भक्त भवन की ओर रवाना

Tue, 11 Jun 2024 05:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, maa vashno devi yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना जारी है। पूरा कटड़ा मां के जयकारों से दिनभर गूंजता रहा है। वहीं, मौसम साफ रहने के चलते हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारु रही, जिसका भक्तों ने खूब आंनद उठाया है। शाम छह बजे तक करीब 30 हजार के भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

भवन से मिली जानकारी के अनुसार दिनभर मौसम साफ रहा है। इस कारण दोपहर के समय श्रद्धालुओं को गर्मी से परेशान होना पड़ा है, लेकिन भक्तों में दर्शन के प्रति खासा उत्साह देखा गया। भीषण गर्मी के बीच भक्तों को पंजीकरण के लिए कक्ष के बाहर कतारों में देखा गया। जयकारों के बीच उनके चेहरों पर दर्शन के लिए काफी खुशी दिखाई दी। पंजीकरण कक्ष के अनुसार रविवार को 41700 भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसी प्रकार सोमवार को शाम करीब छह बजे तक 30 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed