{"_id":"5f1dc4378ebc3e9f6f33ccb7","slug":"kargil-vijay-divas-udhampur-news-jmu2151762195","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में कारगिल शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में कारगिल शहीदों को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सीनियर सिटीजन क्लब उधमपुर की तरफ से रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कारगिल विजय दिवस मनाया गया। क्लब के सदस्यों ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और विजय दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान महादीप सिंह जम्वाल के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने क्लब के सदस्यों के साथ दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई, 1999 में भारत ने पाकिस्तान की सेना को खदेड़ने में कामयाबी हासिल की थी। इस युद्ध में राष्ट्र की सुरक्षा के अपना जीवन बलिदान करने बाले भारत के 527 शहीद सैनिकों को विजय दिवस पर श्रद्धांजलि दी जा रही है। कोविड-19 और लॉकडाउन के मद्देनजर एसओपी को ध्यान में रख कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद और पूर्व सैनिक ली़ग उधमपुर के सदस्य भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में शहीद होने वालों में चार को परमवीर चक्र, दो को महावीर चक्र, चार को वीर चक्र और अनेक को अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 527 शहीदों में 70 शहीद जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। इस मौके पर महासचिव राजगुरु, सेवानिवृत्त मेजर उमाकांत शर्मा, दलबीर सिंह भतियाल आदि मौजूद रहे।