फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   job fare

आईटीआई उधमपुर में 21 अप्रैल को लगेगा जॉब मेला

विज्ञापन
job fare
उधमपुर। कौशल विकास विभाग वीरवार 21 अप्रैल को सरकारी औद्योगिक शिक्षण संस्थान (आईटीआई) उधमपुर में पहली बार जॉब मेला का आयोजन करने जा रहा है। इसमें हिस्सा लेकर जिले के युवा निजी कंपनियों में नौकरियां पाएंगे। इसके लिए युवा आईटीआई और आईटीआई की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जॉब मेले में आठवीं से 12वीं पास, कौशल प्रमाणपत्र धारक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक पास और स्नातक कर रहे युवा हिस्सा ले सकते हैं। निजी कंपनियां इन युवाओं को इनकी प्रतिभा के अनुसार काम देंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इन युवाओं को उधमपुर में मौजूद कंपनियां नौकरी देंगी। इसके लिए युवाओं के साथ कंपनियों के भी पंजीकरण किए जा रहे हैं। अगर कंपनी किसी युवा को नौकरी देती है तो उसे अपना जिला छोड़कर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

युवा इसके लिए आईटीआई सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय में आवेदन करने के साथ वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं। जॉब मेला वीरवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले युवाओं को अपने साथ बायोडाटा, अकादमिक तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड साथ में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के युवा जॉब मेला से संबंधित जानकारी के लिए आईटीआई के डाइंग इंस्ट्रक्टर फरीद अहमद शेख से मोबाइल नंबर 9797410438 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए 15 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई है। अभी तक 50 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। ज्यादातर युवा मौके पर ही पंजीकरण करवाएंगे। इसके साथ करीब दस कंपनियां भी पंजीकरण करवा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed