फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Janta darbar

आवश्यकतानुसार योजनाओं में संशोधन के निर्देश

विज्ञापन
Janta darbar
फोटो...डिवकॉम और एडीजीपी जम्मू ने किश्तवाड़ का दौरा कर मढ़वा और छात्रू में लोगों से मिले। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जम्मू के मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू मुकेश सिंह किश्तवाड़ के दौरे पर हैं। मंगलवार को हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की ओर से अनुमोदित पुनर्वास योजना के तहत क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने परियोजना प्रभावित लोगों की शिकायतों को सुना, और जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान के लिए निर्देश जारी किए। बैठक में उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शाम लाल, अतिरिक्त उपायुक्त किशोरी लाल शर्मा, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी मंजूर हुसैन, मुख्य अभियंता जेपीडीसीएल ए के सचदेव, एसएसपी शफकत हुसैन, आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने सूईद दच्छन में 353.25 लाख रुपये की राशि के अस्पताल भवन के निर्माण, जिसके लिए राशि जारी की गई है, दो यात्री शेड, क्वाडटेंजी में एक सामुदायिक हॉल और किश्तवाड़ में दच्छन हाउस के निर्माण के अलावा पीडब्ल्यूडी की ओर से किए गए सौंदर और पंजधारा दच्छन में हॉल निर्माण, 11 केवी लाइन के स्थानांतरण और पीएएफ के लिए रिसीविंग स्टेशन का निर्माण और बुनियादी ढांचे का उन्नयन, आदि के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने संबंधित निष्पादन अधिकारियों को प्रस्तावित परियोजनाओं की डीपीआर जमा करने और उसके लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने के अलावा कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रगति की गति में तेजी लाने को कहा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर योजना में संशोधन पर भी जोर दिया।

------
मंडलायुक्त ने दिया मामलों को सुलझाने का आश्वासन
इसी दौरान नागरिक समाज और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीजीपी और डिवकॉम को जन महत्व के विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। उन्होंने राज्य की अतिक्रमित भूमि की पुन: प्राप्ति और सीमांकन, सड़कों के लिए एनएचआईडीसीएल की ओर से अधिग्रहित भूमि के मालिकों को मुआवजा, किश्तवाड़ टाउनशिप में जल निकासी व्यवस्था में सुधार, वसर और कुलीद में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जल निकासी के निर्माण और शराब की दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की। दच्छन के लिए सड़क का शीघ्र पूरा होना, दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के बुनियादी ढांचे का उन्नयन करने की भी मांग रखी। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक मांगों को समयबद्ध तरीके से स्वीकार किया जाएगा, और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed