फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने मां वैष्णो देवी के चरणों में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने वीरवार को श्री माता वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां के दरबार में शीश नवाकर अपने कॅरिअर की सफलता, सुख-शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

एकता कपूर वीरवार सुबह करीब 11 बजे मां वैष्णो देवी के भवन पहुंचीं। भवन पहुंचने के बाद वह सीधे गर्भगृह में गईं और विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मां वैष्णो देवी से अपने आगामी कार्यों की सफलता तथा सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। दोपहर करीब एक बजे एकता कपूर भवन से धर्मनगरी कटड़ा के लिए रवाना हुईं। कटड़ा पहुंचने के बाद वह जम्मू के लिए प्रस्थान कर गईं। एकता कपूर मां वैष्णो देवी की अनन्य भक्त मानी जाती हैं और समय-समय पर मां के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए कटड़ा पहुंचती रहती हैं। बताया जाता है कि अपने नए धारावाहिक अथवा फिल्मी प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले भी वह मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए दरबार में आती हैं।
विज्ञापन

एकता कपूर प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र की पुत्री हैं। उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों के साथ-साथ फिल्मों के निर्माण में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिक दर्शकों के बीच काफी चर्चित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed