{"_id":"6a023f073a7bf2c7340b0930","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103499-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गायत्री परिवार का चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मूर्ति स्थापना के साथ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गायत्री परिवार का चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मूर्ति स्थापना के साथ संपन्न
Tue, 12 May 2026 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 12 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा धनोडी गांव में चार दिवसीय गायत्री परिवार का मूर्ति स्थापना व पूर्ण होती के साथ हुआ समापन
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धनोड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में करवाया गया आयोजन
कटड़ा। गांव धनोड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मूर्ति स्थापना एवं हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। आयोजन के अंतिम दिन श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन नवनिर्मित गायत्री मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री माता, भगवान शंकर और शनि देव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। चार दिन तक चले हवन-यज्ञ, पूजा-पाठ और धार्मिक प्रवचन के बाद सोमवार को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में कटड़ा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि तथा विश्व शांति की कामना की। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और धार्मिक आयोजनों से गूंजता रहा।
अखिल विश्व गायत्री परिवार जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष तरसेम नागर ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम भी है। संस्था का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में नैतिक जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार निरंतर समाज सेवा, संस्कार निर्माण और आध्यात्मिक जागरण के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर संस्था के राकेश शर्मा, चैतन्य ठाकुर, पूर्णिमा पवार सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्य, नगरवासी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।