{"_id":"693c5e2a1b5909d5530993f4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102797-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी में चला नगर पालिका ने हटाईं 50 अवैध रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी में चला नगर पालिका ने हटाईं 50 अवैध रेहड़ियां
अवैध रेहड़ियों को हटाती नगर पालिका की टीम।
- फोटो : katra news
Link Copied
कटड़ा। नगर पालिका ने शुक्रवार को अवैध रेहड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया। सरकारी अस्पताल के पास दो नंबर काउंटर, पैंथल रोड रेहड़ी जोन, बस स्टैंड रेहड़ी जोन से 50 के करीब अवैध रेहड़ियां हटाई गईं। ज्यादातर रेहड़ियों को जब्त कर लिया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस भी थी।
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने बार-बार नोटिस जारी कर रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी थी कि वे अपनी बिना लाइसेंस लगाई गई रेहड़ियों को तुरंत हटा लें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई रेहड़ी संचालकों ने नोटिसों को नजरअंदाज किया। इससे न केवल मार्गों पर भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही थी बल्कि श्रद्धालुओं के लिए आवाजाही में भी भारी परेशानी खड़ी हो रही थी। इसी को देखते हुए शुक्रवार दोपहर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ रजत अबरोल, खिलाफवर्जी राजेश सैनी, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।