फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रेलवे अस्पताल की अव्यवस्था पर एनआरएमयू का प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। रेलवे हेल्थ यूनिट की अव्यवस्थाओं को लेकर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन (एनआरएमयू) कटड़ा ने वीरवार को रेलवे हेल्थ यूनिट परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल में मेडिकल संबंधित विभिन्न कमियों और खामियों को उजागर करते हुए सुधार की मांग की गई। इसकी अध्यक्षता शाखा उपसचिव कॉम. मुकुंद शर्मा ने की ।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति ठीक नहीं है। केंद्रों पर न तो डाक्टर हैं और न ही आवश्यक दवाइयां हैं। अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था खत्म हो गई है। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बीमार रेलकर्मी और उनके आश्रित इधर-उधर भटकते रहते हैं। रेलकर्मियों के कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर एम्बुलेंस आते-आते काफी समय बीत जाता है। कई कर्मी वर्षों से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं उनके लिए कोई भी बड़े प्राइवेट अस्पताल पैनल में नहीं हैं। करीब 1500 रेल कर्मचारियों के परिवार के सदस्य इससे प्रभावित हैं। एनआरएमयू की ओर से बार-बार उचित माध्यम से मांगों को उठाया लेकिन प्रबंधन ऐसे गंभीर मामले के प्रति भी उदासीन है। यूनियन प्रतिनिधियों ने सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी को मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

मांगें - कटड़ा हेल्थ यूनिट में स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति हो, एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, नारायणा अस्पताल जो रेलवे से संबद्ध है में दाखिल होने की उचित प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। कटड़ा हेल्थ यूनिट में महिला नर्स या महिला डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मेडिकल जांच के लिए लैब की सुविधा प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed