{"_id":"679e6591df9741beda028e46","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101579-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए किया हवन
Sat, 01 Feb 2025 11:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी के राजमाता आश्रम शनि मंदिर में महाकुंभ के संगम तट पर मोनी अमावस्या के दिन भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन किया गया।
राजमाता झंडेवाला मंदिर समूह के अध्यक्ष स्वामी राजेश्वरानंद महाराज और शिवसेना यूबीटी जम्मू-कश्मीर ईकाई प्रमुख मनीश साहनी ने सनातन बोर्ड के गठन के पक्ष में आवाज बुलंद की। इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए हिंदुओं को प्राथमिकता देने और नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में निशुल्क इलाज की सुविधा देने की मांग की है।
स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने सनातन धर्म के मंदिर मठों को सरकारी नियंत्रण से शीघ्र मुक्त करने और सनातन बोर्ड से संचालन करने की दिशा में काम करने की वकालत की। उन्होंने बताया कि कन्या विवाह पर कन्यादान महादान के लिए विशेष रूप से बजट बनाकर खर्च किया जाना चाहिए। साहनी ने श्राइन बोर्ड में मात्र हिंदू कर्मचारियों की नियुक्ति की भी मांग उठाई। इस मौके पर सद्गुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा, एक राहत फाउंडेशन की पूजा कालरा, बलवंत सिंह मौजूद रहे।