फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बार-बार नाक से खून आना सिर्फ गर्मी का असर नहीं, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। नाक से खून आना यानी नकसीर गर्मी, सूखेपन, एलर्जी या नाक में मामूली चोट के कारण कभी-कभार हो सकती है। हालांकि, बार-बार नकसीर आना या लंबे समय तक खून बहना चिंता का कारण हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी स्थिति में प्लेटलेट्स की कमी, खून जमने की समस्या, कुछ दवाओं के असर या अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारणों की जांच जरूरी हो सकती है।
विज्ञापन




गर्मियों में तेज गर्मी और सूखेपन के कारण नाक के अंदर की त्वचा सूखकर संवेदनशील हो जाती है। इससे नाक के अंदर मौजूद छोटी रक्त वाहिकाएं आसानी से फट सकती हैं और खून निकल सकता है। इसके अलावा एलर्जी, सर्दी-जुकाम, नाक में बार-बार उंगली डालना, जोर से नाक साफ करना या नाक पर चोट लगने से भी नकसीर हो सकती है। विशेषज्ञ के अनुसार कभी-कभार थोड़ी देर के लिए नकसीर आना आम समस्या हो सकती है। इसलिए हर बार इसे गंभीर बीमारी से जोड़ना सही नहीं है। हालांकि, यदि नकसीर बार-बार होने लगे या एक बार शुरू होने के बाद आसानी से बंद न हो तो इसे केवल गर्मी का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह प्लेटलेट्स की कमी, खून जमने की क्षमता में गड़बड़ी और कुछ रक्त-पतला करने वाली दवाओं के सेवन से भी रक्तस्राव ज्यादा या लंबे समय तक हो सकता है। डेंगू जैसी बीमारियों में प्लेटलेट्स कम होने पर भी नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। लगातार या अधिक रक्तस्राव होने पर कमजोरी, चक्कर और एनीमिया की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

लक्षण
बार-बार नकसीर आना, सामान्य उपाय करने के बाद भी आसानी से खून बंद न होना या मामूली चोट अथवा नाक साफ करने पर खून आ जाना ऐसे लक्षण हैं, जिन पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ शरीर पर बिना वजह नीले निशान पड़ना, कमजोरी या चक्कर आने जैसी समस्या हो तो डाक्टर से जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
यदि किसी व्यक्ति को नकसीर अधिक देर तक बंद न हो या खून ज्यादा निकल रहा हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर डॉक्टर से जांच करवाने से समस्या के कारण का पता लगाकर उचित उपचार किया जा सकता है।
- डाॅ. सर्वेश्वर, जीएमसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed