{"_id":"6a9dbb85b9df7eacdb0afb3d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-140210-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हल्की बारिश में ढहा कच्चा मकान, परिवार बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हल्की बारिश में ढहा कच्चा मकान, परिवार बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। रनसु के आलिया पंचायत में शनिवार को हुई हल्की बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य कच्चे मकान के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पीड़ित धनी राम पुत्र हरि राम ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से राहत राशि मिली थी। आर्थिक परिस्थितियों के चलते वह मकान का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि मकान के दो कमरे तैयार हो चुके हैं, लेकिन अभी इनमें प्लस्तर सहित अन्य काम बाकी है।
धनी राम ने कहा कि शनिवार को हुई बारिश के दौरान उनका पुराना कच्चा मकान ढह गया। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए सहायता नहीं मिली होती तो वह और उनका परिवार कच्चे मकान के नीचे दब सकते थे और जान-माल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली सहायता के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना के कारण उनके परिवार को सुरक्षित आशियाना बनाने का अवसर मिला है। साथ ही उन्होंने सरकार से मकान के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने में आवश्यक सहायता प्रदान करने की मांग की है।