{"_id":"6a9db9b2fd6e4f2872006dfa","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-140225-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मौसम में हल्का बदलाव, सुबह हल्की बारिश और धुंध ने बढ़ाई ठंडक, दिन में तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मौसम में हल्का बदलाव, सुबह हल्की बारिश और धुंध ने बढ़ाई ठंडक, दिन में तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बीती रात हुई बारिश और रविवार सुबह छाई धुंध के कारण उधमपुर जिले में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। सुबह हुई हल्की फुहार और वातावरण में बढ़ी नमी के चलते ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सामान्य दिनों की अपेक्षा ठंडक महसूस की गई। कुछ समय तक हुई बूंदाबांदी के कारण सड़कों पर भी नमी नजर आई।
सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में धुंध का असर रहा। हल्की बारिश के बीच ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं हुई और धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा।
दिन चढ़ने के साथ आसमान खुल गया और तेज धूप निकल आई। धूप तेज होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी महसूस हुई और सुबह की ठंडक गायब हो गई। दोपहर तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे साफ रहा कि बारिश के बावजूद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
शाम के समय एक बार फिर मौसम ने करवट ली। आसमान में बादलों के झुंड छा गए और कुछ देर के लिए हल्की फुहार हुई। इससे वातावरण में दोबारा ठंडक घुल गई। ठंडी हवा और बादलों के कारण शाम का मौसम सुबह और दोपहर की तुलना में काफी सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।