{"_id":"6aef747a667689245f01b697","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142679-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दीपावली पर सोने-चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दीपावली पर सोने-चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
दिवाली की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमग शहर के मुखर्जी बाजार की दुकानें।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों में सजावटी सामान की भरमार देखने को मिल रही है, वहीं सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है। दीपावली पर शुभ माने जाने वाले सोने-चांदी के सिक्कों से लेकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों तक की मांग बनी हुई है। इसके साथ ही बाजारों में रंग-बिरंगी सजावट और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भारी भीड़ है।
दीपावली के अवसर पर सर्राफा दुकानों में इस बार चांदी की विभिन्न आकर्षक वस्तुएं ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग पूजा के लिए मिठाइयां खरीदने के साथ-साथ रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए उपहार भी ले रहे हैं।
कोट
दीपावली के अवसर पर सोने-चांदी की वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। इन दिनों ग्राहक चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मछली, कछुआ और माता रानी के चांदी के चरण खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
- भावेश अबरोल, स्वर्णकार
दीपावली को लेकर दुकानों में चांदी की कई तरह की वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई हैं। सिक्कों के अलावा चांदी के चम्मच, गिलास, कलश और प्लेट भी ग्राहक खरीद रहे हैं। त्योहार पर लोग पूजा के लिए चांदी की वस्तुओं को प्राथमिकता देते हैं।
- जोगिंदर कुमार वर्मा, अध्यक्ष, स्वर्णकार संघ
दीपावली पर मिठाई खरीदना त्योहार की परंपरा का हिस्सा है। इन दिनों दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। लोग बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन और अन्य मिठाइयां खरीद रहे हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानों में भी विशेष तैयारियां की गई है।
- सुरेंद्र सिंह खालसा, दुकानदार
इस्कान मंदिर की ओर से दीपावली, होली और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों पर मिठाइयों की विशेष दुकानें लगाई जाती हैं। इन मिठाइयों को तैयार करने से लेकर बिक्री तक का पूरा काम मंदिर की ओर से स्वयं किया जाता है ताकि लोगों को स्वच्छ, शुद्ध और अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाइयां मिल सकें।
- कुंभन दास, दुकानदार