फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जोहनू-जगानू सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। स्लमेह पुल पिछले एक साल से ज्यादा समय से बंद होेने के कारण घोरड़ी, बरमीन, चौकी, लाड़, पंजग्राई, तनाल, बिंडला सहित अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन इसी रास्ते से होकर जा रहे हैं। हैरानी ये है कि मौजूदा समय में धार रोड से जोहनू व जगानू को जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहाल होने के चलते स्थानीय लोगों के साथ साथ वाहन चालक भी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

सड़क पर उखड़ी तारकोल व बने गड्ढे आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने पीएमजीएसवाई विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की थी। विभाग की ओर से लोगों को एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत का कार्य विभाग की ओर से शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच ओम प्रकाश का कहना है कि तहसील रामनगर में पड़ते कई क्षेत्राें के यात्री वाहन उधमपुर से होकर इसी रास्ते से आ जा रहे हैं। सड़क पर जगह जगह तारकोल उखड़ने के चलते बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं जोकि हादसे को न्यौता दे रहे है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर तारकोल बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोट
विभाग की ओर से ठेकेदार को फाइनल नोटिस भी दे दिया गया है। इसके चलते ठेकेदार ने उन्हें सोमवार से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करने को कहा है। उम्मीद है कि सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा और लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिलेगी। अब जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पिछले साल भी सड़क पर पेच वर्क करवाकर गड्ढों को भर दिया गया था।
-रितेश नरगोत्रा, पीएमजीएसवाई एईई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article