फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पीएचसी चुनंता में डाॅक्टर नहीं, जीएमसी जाने को मजबूर लोग

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लॉक रामनगर में पड़ती पीएचसी चुनंनता में एमबीबीएस डाॅक्टर न होने के चलते आईएसएम डाक्टर से काम चलाया जा रहा है। हालांकि स्थानीय लोग कई बार स्वास्थ्य विभाग से सेंटर में एमबीबीएस डाॅक्टर तैनात करने की मांग कर चुके है। उसके बावजूद समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। इसके चलते क्षेत्र के ज्यादातर लोग या तो उपजिला अस्पताल रामनगर या जीएमसी उधमपुर जाकर इलाज करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं सेंटर में मौजूद आयुर्वेद्धिक डाॅक्टर ही आने वाले मरीजों का इलाज कर रहा है। इतना ही नहीं सेंटर में एमबीबीएस डाॅक्टर न होने की वजह से रोजाना होने वाली ओपीडी में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में ब्लॉक रामनगर के बीएमओ डॉ. हरविंद्र सिंह का कहना है कि सेंटर में एमबीबीएस डाॅक्टर न होने को लेकर उन्होंने इस बारे में अपने उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही सेंटर में एमबीबीएस डाॅक्टर की तैनाती कर दी जाएगी। ताकि क्षेत्र में लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed