फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मिड-डे मील की बकाया राशि जारी करने सहित कई मांगें उठाईं

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) जिला उधमपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष लेख राज परिहार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी 11 जोन के कार्यकारी सदस्यों ने भाग लेकर शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


लेख राज परिहार ने पिछले 7-8 महीनों से लंबित मिड-डे मील की राशि जल्द जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राशि जारी न होने से शिक्षकों को परेशानी हो रही है और इसका सीधा असर विद्यार्थियों को मिलने वाले भोजन पर पड़ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा स्वयंसेवकों से आरईटी बने शिक्षकों के नियमितीकरण, लंबित आरआरईटी शिक्षकों को शिक्षक ग्रेड-द्वितीय/तृतीय में परिवर्तित करने, सेवा के दौरान प्राप्त स्नातक डिग्रियों को अनुमति देने, शिक्षकों की पदोन्नति समिति की बैठक (डीपीसी) करवाने तथा एसएसए के तहत अपग्रेड किए गए मिडिल स्कूलों में मास्टरों के गैर-योजना पद स्वीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टिकरी और पंचारी जोन के शिक्षकों के लंबित एरियर्स जारी करने तथा विभिन्न जोन में शिक्षकों एवं मास्टरों के सर्विस रिकॉर्ड जल्द पूरा करवाने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना का कार्य पूरा होने तक विभागीय प्रशिक्षण स्थगित करने की मांग भी की गई, ताकि स्टाफ की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस बीच जेकेटीजेएसी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना मसूद इटू तथा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव राम निवास शर्मा का शिक्षकों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित आरईटी नियुक्त शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी के ड्राफ्ट को जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। संगठन ने ड्राफ्ट में कुछ आवश्यक संशोधन करने की मांग की ताकि नीति को और अधिक पारदर्शी बनाया जा सके।

जेकेटीजेएसी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री द्वारा विधानसभा में टीईटी के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के आश्वासन का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में सुकेश खजूरिया, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, जगदीश चंद्र शर्मा, रविंद्र अत्री, प्रताप सिंह, सुदेश कुमार, राजेश जामवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed