{"_id":"68ebf5922e0bb7cd2f034244","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-128486-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पोस्टर निर्माण और नारा लेखन में सिमरन और रशिका सर्वश्रेष्ठ घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पोस्टर निर्माण और नारा लेखन में सिमरन और रशिका सर्वश्रेष्ठ घोषित
विज्ञापन
महिला काॅलेज में आयोजित पोस्टर बनाओ एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राए।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज उधमपुर में 'महिलाओं के विरुद्ध हिंसा' विषय पर एक पोस्टर निर्माण एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 16 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सेमेस्टर तीन की सिमरन और सेमेस्टर पांच की रशिका को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया गया, जिसमें रसायन विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोनिका गुप्ता, रसायन विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. माधवी भारद्वाज और प्राणी विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. नेहा अंताल शामिल थीं।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को समाज में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के मुद्दों और इस बुराई को रोकने में समाज की भूमिका के बारे में जागरूक करना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नलिनी पठानिया मुख्य अतिथि थीं। अपने संबोधन में उन्होंने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इससे छात्रों को शैक्षणिक संस्थानों में अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में ज्ञान बढ़ाने और उनका सही दिशा में उपयोग करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर अन्य लोगों में डॉ. गीतांजलि राजपूत, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. माधवी भारद्वाज, डॉ. अनीता कुमारी और बड़ी संख्या में छात्र भी उपस्थित थे।