फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पूर्व शिक्षा मंत्री ने एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हर्षदेव तथा कार्यकर्ता - फोटो : chineni news
चिनैनी। पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मांग उठाई की जिन लोगों की जमीनों पर गैर कानूनी कब्जे हुए हैं उन्हें हटाया जाए और लोगों को इंसाफ दिया जाए।
विज्ञापन

वीरवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने प्रदर्शन के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव तथा उनके कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट नेता मुर्दाबाद के नारे लगाए और गरीब लोगों की जमीनों के रिकॉर्ड के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर भी आरोप लगाए। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि कई लोगों की जमीनों पर गैर कानूनी कब्जे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुनवाई की जाए और भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई की जाए। जमीनों पर गैर कानूनी कब्जे को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह लोगों पर अन्याय नहीं होने देंगे और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए वह लोगों के साथ हक और इंसाफ की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed