फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रक्षामंत्री ने पेस्कू और दरसु पुल परियोजनाओं का किया लोकार्पण

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। बीआरओ के 66वें स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानेकशॉ सेंटर, दिल्ली से उधमपुर शहर को जोड़ने वाले बिरमा सहित धार रोड स्थित बसोहली-बनी-भद्रवाह रोड पेस्कू (40 मीटर) और दरसु-6 (24 मीटर) पुल परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने राष्ट्र निर्माण में अग्रणी के रूप में बीआरओ की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बीआरओ कार्मिकों और आकस्मिक वेतनभोगी श्रमिकों (सीपीएल) के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर भी जोर दिया गया। इसमें बेहतर भत्ते, स्वास्थ्य देखभाल और सेवा शर्तों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन

बीआरओ अधिकारी ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर रोड पर बिरमा पुल पुराने पुल का प्रतिस्थापन है जो जुलाई 2021 में क्षतिग्रस्त हो गया था। 130 मीटर स्पैन का पुल एक पीएससी बॉक्स गार्डर निर्माण है और इसे समय से पहले पूरा कर लिया गया है। बीआरओ ने बताया कि इसके अलावा बसोहली-बनी-भद्रवाह रोड पर 18 पुलों में से 16 का निर्माण पूरा हो चुका है। 130 मीटर लंबे स्टील सुपर स्ट्रक्चर सेवल पुल को जन समर्पित किया गया। शेष 2 पुल निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। धार-उधमपुर रोड पर 28 पुलों में से 5 का निर्माण पूरा हो चुका है। पेस्कू (40 मीटर) और दरसु-6 (24 मीटर) पुलों का लोकार्पण किया गया। इस सड़क पर शेष 14 पुल निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। शेष सात पर काम आने वाले महीनों में शुरू होने की संभावना है। इस अवसर पर महानिदेशक सीमा सड़क लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुर कार्मिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed