{"_id":"695ff8259fad99553500592c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-131451-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ध्रुव मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ध्रुव मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन
रियासी से बाइक रैली को रवाना करते विधायक व बाइकर्स के साथ विधायक जिला उपायुक्त व अन्य।
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। विधायक कुलदीप राज दुबे, उपायुक्त निधि मलिक और वरिष्ठ सेना अधिकारी ने सेना की तरफ से आयोजित 10वें वयोवृद्ध दिवस में हिस्सा लिया।
भारत के वयोवृद्धों की वीरता, अनुशासन और बलिदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित ध्रुव मोटरसाइकिल रैली को पीर पंजाल के दक्षिण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व सैनिकों और वयोवृद्धों को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप राज दुबे ने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को सलाम किया।
उपायुक्त और वरिष्ठ सेना अधिकारी ने भी वयोवृद्धों से बातचीत की। राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता में उनके आजीवन योगदान को स्वीकार करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कल्याणकारी पहल के तहत पूर्व सैनिकों को रक्तचाप मापने वाले छोटे उपकरणों सहित चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। विधायक ने जिला प्रशासन और सेना अधिकारियों के साथ मिलकर पूर्व सैनिकों की शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों के समन्वय से उनके शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते हुए गणमान्य व्यक्तियों ने देशभक्ति राष्ट्रीय एकता और नागरिक सैन्य सद्भाव को बढ़ावा देने में इस के महत्व पर प्रकाश डाला।