फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रियासी लौटते ही दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी नदीम का हुआ स्वागत

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। भिवानी (हरियाणा) के जी लिट्रा क्रिकेट मैदान में भारत व नेपाल की दिव्यांग टीमों के बीच हुए तीन मैचों की शृंखला में शानदार प्रदर्शन कर लौटे नदीम भट्ट का जोरदार स्वागत हुआ। दोनों देशों के बीच हुए तीन मैचों की शृंखला में नदीम भट्ट भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन

नदीम ने दूसरे मैच में शानदार चालीस रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी लिए। तीसरे मैच में भी उन्होंने आलराउंड प्रदर्शन किया और चार विकेट लेने के अलावा सोलह रन भी बनाए। दोनों मैचों में भारतीय टीम के लिए जीत का आधार बने नदीम को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच खेल व शानदार प्रदर्शन कर रियासी वापस आने पर स्थानीय लोगों व खिलाड़ियों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। मौके पर आए सुरिंदर शर्मा, इम्तियाज वानी, राहुल कुमार ने नदीम की उपलब्धि को जिले के लिए गर्व बताया। गौरतलब है कि मुस्लिम मोहल्ला वार्ड सात निवासी नदीम भट्ट एक पैर से दिव्यांग हैं लेकिन लगभग पचपन वर्ष की उम्र में भी वह क्रिकेट के मैदान में कई युवाओं को मात देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed