फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani balloons were found tied to the Panchayat Bhawan in Reasi

Reasi: रियासी के पंचायत भवन में बंधे मिले पाकिस्तानी गुब्बारे, शिलान्यास पट पर लिखा मिला 'दिल-दिल पाकिस्तान'

Tue, 07 Oct 2025 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 12:16 AM IST
सार

रियासी के अरनास तहसील के थूरू ए में पंचायत घर पर लगे शिलान्यास पट पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे और पाक झंडे का निशान मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने गुब्बारों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Pakistani balloons were found tied to the Panchayat Bhawan in Reasi
रियासी के थूरू ए में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासी जिले की तहसील अरनास के थूरू ए की स्थानीय पंचायत घर पर लगाए गए शिलान्यास पट पर सोमवार को पाकिस्तानी झंडे का निशान और दिल-दिल पाकिस्तान लिखा मिला।

विज्ञापन

बताया जाता है कि पंचायत घर में लगाए गए शिलान्यास पट पर कुछ लोगों ने गुब्बारे लगे देखे। जांच करने पर उस पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे पाए गए। सूचना पर पुलिस ने गुब्बारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को अरनास के थूरू ए के पंचायत घर में लगाए गए शिलान्यास पट पर सोमवार को पाकिस्तानी झंडे का निशान और दिल दिल पाकिस्तान लिखे जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा रोष जताया है। मंगलवार को स्थानीय जनाना पार्क में की गई एक पत्रकारवार्ता में परिषद के जिला कन्वीनर हर्ष देव सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे गुब्बारे मिलने चिंता का विषय है। एक सार्वजनिक स्थान पर पाकिस्तान से मोहब्बत करने वाला कौन है इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जिला प्रशासन व पुलिस को चाहिए कि वह इसका पता लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed