फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jam on the highway, when Chopper did not come

चॉपर नहीं आया तो हाईवे जाम

Tue, 01 Mar 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़ Updated Tue, 01 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway, when Chopper did not come

जिला मुख्यालय के समक्ष मरीज के परिवार और रिश्तेदारों ने जिला उपायुक्त के खिलाफ उस समय नारेबाजी और प्रदर्शन किया, जब जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान मरीज को जम्मू रेफर करने के लिए हेलीकाप्टर मंगवाने में असफल रहे।

विज्ञापन


दरअसल, डेडपेठ इलाके निवासी तनवीर अहमद को दिल की बीमारी के कारण शरीर के अंदर पहले कोई मशीन फिट की गई थी। सोमवार की सुबह घर पर उसकी हालत बहुत खराब हुई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल किश्तवाड़ लाया गया।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उसे रेफर करने को कहा। इसके बाद मरीज के परिवार वाले जिला उपायुक्त के पास हेलीकाप्टर की गुहार लगाने पहुंचे, परंतु सुबह से दोपहर तीन बजे तक हेलीकाप्टर किश्तवाड़ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोगों करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम कर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद खुद जिला उपायुक्त उनके पास आए और आश्वासन दिया कि हेलीकाप्टर जरूर आएगा का आश्वासन देते हुए तनवीर को फिर एंबुलेंस से रेफर किया गया।


प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जिला उपायुक्त से मांग की कि आपातकाल में एक हेलीकाप्टर की सुविधा जिला मुख्यालय में रखी जाए। जिला उपायुक्त ने बताया कि हेलीकाप्टर मढ़वा गया था, जहां से एक मरीज को लाना था परंतु वहां एक महिला भी बीमार थी जिसे उसी हेलीकाप्टर में जम्मू रेफर किया गया। इन दोनों मरीज जरीना बेगम और आमिर गनई को नवापाची मढ़वा से हेलीकाप्टर में जम्मू रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed