{"_id":"5877d61d4f1c1b577fbaad3c","slug":"india-was-a-superpower-and-is-still","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत महाशक्ति था और आज भी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत महाशक्ति था और आज भी है
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के टाउन हाल में विश्व हिंदू परिषद ने वीरवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर करवाया गया।
विज्ञापन
सम्मेलन का शुभारंभ हवन यक्ष के साथ किया गया। उसके बाद टाउन हाल में संत पहुंचे तो पूरा टाउन हाल भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा। सम्मेलन को संबोधित करते हुऐ संत दिनेश भारती ने कहा कि भारत को प्राचीन काल से ही तोड़ने की कोशिशें हुई, लेकिन भारत को कोई भी तोड़ नहीं सका। भारत पहले भी महाशक्ति था और आज भी है।
विज्ञापन
भारत में पृथ्वी राज चौहान, भक्त सिंह, चंद्र शेखर, स्वामी विवेकानंद जैसे कई महापुरुष हुए, जो हम सबके आदर्श हैं। उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका कहना था कि हम सबको हिंदू समाज को इकट्ठा करना है और उनमें एकता स्थापित करनी है। उन्होंने कहा कि बाहरी शक्तियां हिंदू समाज को तोड़ने की कोशिशें करती हैं, लेकिन हिंदू समाज को कोई भी तोड़ नहीं सकता है। हम सबको जात-पात से ऊपर उठकर एक होकर रहना है।
विज्ञापन
उन्होंने आह्वान किया कि बच्चों को हिंदू पद्धति के बारे में बताना चाहिए। ताकी वो एक संस्कारी जीवन जी कर महान राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्टीय महामंत्री वहन जयंति दुगल, कारगिल हनुमान मंदिर के महंत राधेदास त्यागी, बजरंग दल के प्रांत संयोजक नवीन सूदन, सुरेंद्र, मधुसूदन, नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।