{"_id":"589f681b4f1c1b8a5f37a6e2","slug":"including-pregnant-and-two-petient-sent-by-helicopters","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती सहित दो को हेलीकाप्टर से जम्मू भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती सहित दो को हेलीकाप्टर से जम्मू भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
चौपर हेलीकॉप्टर
जिला किश्तवाड़ के दूरदराज सब डिवीजन मढ़वा से शनिवार को दो बीमार महिलाओं को हेलीकाप्टर से जम्मू शिफ्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को पूरे दिन मढ़वा के मुख्यालय के समक्ष लोग हेलीकाप्टर सेवा की मांग पर धरना प्रदर्शन किया था। इस पर नायब तहसीलदार और पुलिस ने जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान को सूचित किया।
विज्ञापन
मंत्री सुनील कुमार शर्मा और एमएलसी फिरदोस अहमद टाक को भी सूचना मिली कि एक गर्भवती महिला हाजरा बेगम निवासी कादरना मढ़वा की हालत खराब हो गई है। इस पर आनन-फानन में वहां हेलीकाप्टर भेजा गया। हाजरा को जिला अस्पताल किश्तवाड़ में इस लिए नहीं लाया गया कि यहां एनस्थीसिया डॉक्अर का पद रिक्त पड़ा है। इसलिए महिला को जम्मू शिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
उसके साथ एक और महिला नगीना बेगम को भी जम्मू रेफर कर दिया गया। इस इलाके में काफी लोग बर्फबारी और बारिश के चलते बीमार हो गए हैं। यहां चिकित्सा सुविधा का अभाव होने के कारण लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले समय पर इलाज नहीं मिलने से एक गर्भवती महिला गुलशना निवासी पासर मढ़वा की बच्चे सहित मौत हो गई थी। उस समय हेलीकाप्टर सेवा नहीं मिल पाई थी। इसलिए लोगों ने इस बार जमकर प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि वाड़वन इलाके में भी कुछ लोग बीमार हो हैं, जिन्हें हेलीकाप्टर से शिफ्ट करने की मांग हो रही है।