{"_id":"c28a27081a6a6fff79bc46bfea9b6db7","slug":"house-to-house-will-be-built-based-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर बनाया जाएगा आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर बनाया जाएगा आधार कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
यदि आपका आधार कार्ड नहीं बना है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत मंगलवार को जिला विकास आयुक्त सुषमा चौहान ने राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीकरण के लिए विशेष वाहन को कसबे से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन
यह वाहन आगामी दिनों में लोगों के घरों तक पहुंचकर मौके पर ही आधार कार्ड बनाएगा। इस वाहन में मौके पर ही आधार कार्ड जारी करने के लिए सभी सुविधाएं होंगी।
अपने संबोधन में चौहान ने कहा कि आगामी 20 दिनों यह उक्त वाहन गांव-गांव तक पहुंच कर जिले के लोगों के आधार कार्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस वाहन को अतिरिक्त दिनों तक जिले के गांव-गांव तक भेजने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम अनिल चंदेल, तहसीलदार कविता पंडोह, एएसपी सुमिर कोतवाल, एसडीपीओ डॉ. अशोक शर्मा, जिला राष्ट्रीय जनगणना अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन