{"_id":"660094056a63d2a32701bb09","slug":"hoodlums-will-be-controlled-police-alert-to-maintain-law-and-order-udhampur-news-c-202-1-udh1007-108792-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हुड़दंगियाें पर कसेगी लगाम, कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हुड़दंगियाें पर कसेगी लगाम, कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस सतर्क
Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोलिंग पार्टियों और फ्लाइंग स्क्वॉयड को मोहल्लों में गश्त करने के आदेश जारी
होली का त्योहार आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाने के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। होली पर हुड़दंगियों से निपटने एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। खासतौर पर होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने, टोलियां बनाकर हुल्लड़बाजी करने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
सोमवार को होली के चलते शहर में कई प्रकार के रंगों, कपड़ों एवं पिचकारियों की बिक्री को रही है। लोकसभा चुनाव के चलते अचार संहिता के बावजूद राजनेताओं की तस्वीरों वाली होली सामग्री बाजारों में जमकर बिक रही है। इसकी जानकारी मिलते ही हरकत में आए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। होली का त्योहार आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाने के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है। पेट्रोलिंग पार्टियों और फ्लाइंग स्क्वॉयड को शहर के हर चौक-चौराहे व मोहल्लों पर गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। सिविल ड्रेस में भी पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। गौरतलब है इस बार होली का त्योहार सोमवार को आने के चलते अधिकतर दुकानें खुली रहेंगी।
होली पर युवाओं के लिए टीशर्ट व युवतियों के लिए आई कुरती : युवा वर्ग होली खेलने के लिए बाजार में आई स्पेशल होली वाली टीशर्ट को खरीद रहे हैं। युवतियों के लिए आई होली वाली कुरती भी युवतियां काफी पसंद कर रही हैं। कई युवाओं व युवतियों का कहना था कि होली खेलने के लिए स्पेशल कुरती व टीशर्ट बाजार से लाए हैं। इसे पहनकर ही होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
राजनेताओं के फोटो सहित पार्टी चिह्न से जुड़ी बिक रही सामग्री: होली पर दुकानों में मोदी, योगी और कमल के चित्र वाली पिचकारी धड़ल्ले से बिक रही है।
अगर बाजार में इस तरह की कोई सामग्री बिक रही है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
जोगिंद्र सिंह जसरोटिया, एडीसी
प्रचार सामग्री है आचार संहिता का उल्लंघन
आचार संहिता के दौरान किसी भी पार्टी विशेष से जुड़ी प्रचार सामग्री की बिक्री संहिता का उल्लंघन है। प्रशासन की ओर से प्रत्येक क्षेत्र में प्रचार-प्रसार से जुड़ी सभी होर्डिंग एवं बैनरों को पहले ही हटा दिया गया है। होली पर बिकने वाले सामान में ऐसी सामग्री के प्रकाशित होने की सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है। जहां से भी ऐसी सामग्री पाई जाएगी उसे नष्ट कर दिया जाएगा।
-सलोनी राय, डीसी
होली में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके चलते पुलिस एकेडमी से शहर के मुख्य चौक चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती सहित उधमपुर थाने की टीम एवं 3 विशेष फ्लाइंग स्कवॉयड भी तैनात किए गए हैं।
- जाेगिंद्र सिंह, एसएसपी