{"_id":"681677e5e14e813b230db021","slug":"highway-open-200-trucks-gone-srinagar-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122880-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 200 ट्रक श्रीनगर की ओर किए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 200 ट्रक श्रीनगर की ओर किए रवाना
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर हाईवे पर दोनों तरफ से यातायात बहाल, चालकों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रोके गए ट्रकों को शनिवार की शाम छह बजे श्रीनगर की ओर से रवाना किया गया। इससे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि शुक्रवार को दोपहर सवा दो बजे हाईवे बंद होने के बाद शाम साढ़े आठ बजे इसे छोटे वाहनों के लिए खोला गया था, जबकि बड़ी वाहनों को नहीं जाने दिया गया।
वीरवार रात तेज बारिश के चलते शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे के करीब रामबन के सेरी क्षेत्र में भूस्खलन होने के कारण मलबा सड़क के बीचोंबीच गिरने से हाईवे को बंद कर दिया गया था। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल करने का काम शुरू किया गया। साढ़े छह घंटे बंद रहने के बाद रात साढ़े आठ बजे इसे छोटे वाहनों के लिए खोला गया। उधमपुर के आसपास क्षेत्राें में रोके गए छोटे व यात्री वाहन निकाले गए। लेकिन ट्रकों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
शनिवार को शाम लगभग छह बजे सभी ट्रकों को श्रीनगर की ओर रवाना कर दिया गया। अब हाईवे दोनों ओर से खुल गया है।
कोट...
शनिवार को उधमपुर के आसपास रोके गए लगभग 200 ट्रकों को श्रीनगर की ओर रवाना कर दिया गया है। हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई है।
-जावेद, डीटीआई, ट्रैफिक पुलिस विभाग