फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   High alert in the kashmir

कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, अतिरिक्त जवान तैनात

विज्ञापन
High alert in the kashmir
2 नंवर ओचक नाका लगा कर जांच करते पुलिस कर्मी 3 नंवर चैक पोस्ट पर सामान की जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : KATRA
कटड़ा। जम्मू संभाग में आतंकी घटनाओं को लेकर पुलिस तथा सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। उन्होंने माता वैष्णो देवी भवन सहित कटड़ा व साथ लगते क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, और हर आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सुंजवां क्षेत्र में हुई आतंकी घटना के बाद माता वैष्णो देवी भवन मार्ग सहित कटड़ा की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस व सीआरपीएफ संभाले हुए है। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस तथा सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी पल पल सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, ताकि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे को लेकर हो रही कोई भी साजिश को ध्वस्त किया जा सके।
विज्ञापन

वहीं, यात्रियों सहित आम लोगों को भी सूचित किया जा रहा है कि वह किसी भी संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचित करें। कटड़ा से सटी सभी सुरक्षा चौकियों पर अतिरिक्त पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सभी प्रमुख स्थलों के साथ माता वैष्णो देवी मार्ग व भवन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। यहां पुलिस व सीआरपीएफ लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में विशेष नाके लगाकर लगातार आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। एसपी अमित भसीन ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। माता वैष्णो देवी भवन सहित कटड़ा में हर पल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। परंतु, जम्मू के सुजवां क्षेत्र में हुए आतंकी हमले तथा आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है।

2 नंवर ओचक नाका लगा कर जांच करते पुलिस कर्मी  3 नंवर चैक पोस्ट पर सामान की जांच करते पुलिस कर्मी

2 नंवर ओचक नाका लगा कर जांच करते पुलिस कर्मी 3 नंवर चैक पोस्ट पर सामान की जांच करते पुलिस कर्मी- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed