फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Hevy rain and snowfall, life chaotically

बारिश और बर्फबारी ने बरपाया कहर, जनजीवन अस्तव्यस्त

Fri, 18 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/चिनैनी/रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/चिनैनी/रियासी Updated Fri, 18 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hevy rain and snowfall, life chaotically
शिवखोड़ी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम का मिजाज एक बार फिर बिल्कुल बदल चुका है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश ने वीरवार की सुबह को कहर बरसाना शुरू किया। वहीं पहाड़ों की चोटियों में जमकर बर्फबारी भी हुई। मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया।

विज्ञापन


कई इलाकों में भूस्खलन और पस्सियां गिरने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। व्यापार पर बुरा असर पड़ा। फिर से ठंड लौट आई। लोग गर्म कपड़ों से लद गए। उधमपुर और आसपास क्षेेत्र में लगातार बारिश के कारण नगर में सुनसानी छाई रही। जम्मू संभाग के तीन जिले डोडा, रामबन और किश्तवाड़ में कई ग्रामीण इलाके मुख्य मार्ग से कट गए।
विज्ञापन


गाड़ियाें की आवाजाही बाधित हो गई। मूसलाधार बारिश के कारण सुबह तड़के खैरी की पहाड़ियों से भूस्खलन होना शुरू हो गया। सैकड़ों टन मलबा को हटाने के लिए गेंबन कंपनी ने काफी सहयोग किया। जिला प्रशासन पहले ही लोगों से सतर्क रहने की अपील कर चुका है। स्कूलों में छुट्टी रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर और आसपास क्षेत्रों में कई जगहों पर जलभराव रहा। लोग भीगते रहे। बारिश के कारण लोगों ने नजदीक दुकानों व घरों की आड़ ली। बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया। मार्च महीने में हुई बारिश व हिमपात के कारण लोग भी हैरान हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश का प्रकोप जारी रहा।

नत्थाटाप में एक फुट तक गिरी बर्फ
चिनैनी (ब्यूरो)। बुधवार की देर रात से मौसम के मिजाज में फिर बदलाव आ गया है, जिससे ऊंची चोटियों पर भारी बर्फ  गिरी। वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश जारी है। अचानक ठंड में भारी इजाफा होने के कारण लोग आग जलाकर सेंक रहे हैं। बुधवार की देर रात से जारी बारिश व बर्फ बारी से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में है।

दिनभर चली बर्फीली हवाएं मुसीबत और बढ़ाए रखी। जानकारी के मुताबिक नत्थाटाप में करीब एक फुट तक ताजा हिमपात वीरवार शाम तक हो चुका था। जबकि जुगधार, शिवगढ़ धार, स्योजधार, देराटाप, पंचैरी और अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फ  गिरने का दौर जारी रहा।

वही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में भी ठंड काफी बढ़ गई थी। वहां पहुंचने वाले सैलानी कमरों से बाहर नहीं निकले।

शिवखोड़ी धाम में भी हिमपात
रियासी (ब्यूरो)। बारिश ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद वीरवार सुबह बारिश के साथ ही जिले के कई स्थानाें पर हल्की बर्फबारी हुई। जिला अंतर्गत पड़ने वाले ब्लाक पौनी में स्थित श्री शिवखोड़ी धाम की स्थानीय प्राकृतिक गुफा के बाहर तथा आधार शिविर रनसू से गुफा तक जाने वाले पैदल रास्ते पर हल्की बर्फबारी हुई।


इसी के साथ ही बारिश का असर जिले के पहाड़ी व ग्रामीण क्षेत्र माहौर, अरनास, दरमाडी के इलाकाें में भी देखा गया। जिसके बाद वाहनाें की आवाजाही कम रही और बाजारों में भी रौनक कम हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed