{"_id":"18183232ba7a3568a43ac5f1e32a63ad","slug":"heavy-rainfall-stop-choper-facility-in-katra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा-सांझी छत के बीच चॉपर सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा-सांझी छत के बीच चॉपर सेवा बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी भवन सहित आधार शिविर कटड़ा में वीरवार को लगातार रुक-रुक कर हुई बारिश ने श्रद्घालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी। वहीं दर्शन के लिए जाने-वाले श्रद्धालु त्रिकुटा की चोटियों पर पड़ी बर्फ देख कर काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
दिन भर पहाड़ी पर धुंध छाए रहने के कारण कटड़ा-सांझी के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा भी बाधित रही। आनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्री दोपहर बाद अपनी टिकट रद्द करवा कर पैदल ही चढ़ाई करने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन
वीरवार सुबह से ही त्रिकुटा पहाड़ियों सहित भवन पर बादलों का डेरा रहा। पूरा दिन धुंध और बादल पहाड़ों पर छाये रहे। सुबह से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही।
विज्ञापन
भवन मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए शेड भक्तों के लिए राहत भरते दिखे। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार बुधवार करीब नौ हजार यात्रियों ने भवन की ओर प्रस्थान किया। वहीं वीरवार देर शाम तक छह हजार के करीब यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
बारिश से धर्मनगरी के विभिन्न स्थानों और बस स्टैंड की हालत किसी तालाब जैसी नजर आई। दिल्ली से आए सोहन यादव, अमित यादव, कमल, श्रुति, वंदना का कहना हैं कि उनकी हेलीकाप्टर की टिकट कैंसल हुई, तो कोई गम नहीं पर उन्हें मां के भवन में ताजा हिमपात हुआ हैं, उसे देखने का मौका मिल गया।