{"_id":"63309523c75a7167c40e007e","slug":"heavy-rainfall-problem-udhampur-news-jmu2688082128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय इलाकों में बढ़ी ठंड, बारिश होने पर स्थानीयों ने पहने गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय इलाकों में बढ़ी ठंड, बारिश होने पर स्थानीयों ने पहने गर्म कपड़े
विज्ञापन
उधमपुर: दोमेल चौक पर इकट्ठा बारिश के पानी से गुजरते वाहन.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में रविवार सुबह से दोपहर तक बारिश होने के बाद तापमान में बहुत गिरावट आई है। शाम को शहरवासी बिना किसी परेशानी के पंखे बंद कर बैठ पाए। वहीं, ऊंचे पर्वतीय इलाकों में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने पर तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम का मिजाज शनिवार सुबह ही बदल गया था। लेकिन, शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। रविवार सुबह करीब आठ बजे बारिश शुरू हुई, और दोपहर करीब 12 बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान में बहुत गिरावट आई। शाम तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम को मौसम इतना ठंडा था कि लोगों को पंखे की कमी महसूस नहीं हुई।
शाम को मौसम सुहावना होने पर लोगों ने घरों से निकल कर मौसम का पूरा आनंद उठाया। वहीं, पर्वतीय इलाकों में तापमान में इतनी गिरावट आई कि लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। शहर में तेज बारिश के दौरान कई स्थानों पर जलभराव हुआ और लोगों को इसके कारण परेशान होना पड़ा। नालियों का कचरा भी सड़कों पर पड़ा देखा गया।

उधमपुर: बारिश के चलते धार रोड पर छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए लोग.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन