{"_id":"62e2d8ae0e2dcb57ba5493f3","slug":"heavy-rainfall-problem-udhampur-news-jmu2648859165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, आवाजाही दुष्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, आवाजाही दुष्कर
विज्ञापन
उधमपुर: दोमेल चौक पर इकट्ठा बारिश का पानी.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बुधवार रात से रुक रुक जारी बारिश वीरवार को भी दोपहर तक जारी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, और ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने तथा शहर की नालियों व गलियों में जलभराव होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
कई स्थानों पर जलनिकासी का उचित प्रबंध न होने से घरों व दुकानों में पानी घुस गया। इसके अतिरिक्त बारिश से विभिन्न लिंक मार्गों पर पस्सियां गिरीं तो लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत आई। इससे कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही सुचारू पेयजल तथा बिजली आपूर्ति को लेकर भी कई स्थानों पर बाधा आई। शहरी क्षेत्र के सयाल सल्लन, बाडेयां, आदि इलाकों में दूषित पानी मिलने पर लोगों को समस्या आई।
करीब तीन दिनों से जिले में बारिश जारी है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। लोगों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे नगर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या में कमी आने से कारोबार में भी मंदी का आलम देखने मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों का जलस्तर बढ़ जाने से परेशानी आई। वहीं, वीरवार को भी दोपहर तक बारिश होने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
इससे नगर के एमएच को जाने वाली सड़क सहित दोमेल चौक, संबल रोड, इत्यादि सड़कों पर बने गड्ढों में जलभराव की समस्या देखने मिली। इसके अलावा सीवरेज कार्य के लिए उखाड़ी गई गलियों व सड़कों पर भी कीचड़ व फिसलन बढ़ गई है।