फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heavy rain brought relief from humidity, increased disaster due to waterlogging

झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत, जलभराव से बढ़ी आफत

विज्ञापन
Heavy rain brought relief from humidity, increased disaster due to waterlogging
उधमपुर। देर रात से रुक-रुक कर जारी झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। इसका लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं, तेज बारिश से शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव भी हुआ, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही कई स्थानों पर नालियां बंद होने से गंदगी सड़कों पर बहती रही है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम के साफ रहने के बाद उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था। शहर के अंदर तो बिजली बंद होने पर पसीने से नहाने को मजबूर हो गए थे। गर्मी से राहत के लिए कई दिनों से झमाझम बारिश का इंतजार चल रहा था। यह इंतजार मंगलवार रात को खत्म हुआ। मौसम का मिजाज मंगलवार दोपहर को ही बदल गया था, लेकिन देर रात को बारिश शुरू हो गई और फिर यह बारिश रुक रुक बुधवार दोपहर तीन बजे तक होती रही। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से पूरी तरह से राहत मिल गई। दोपहर के समय तो शहर के अंदर भी लोग बिना पंखों के बैठ पा रहे थे। तापमान में गिरावट होने के बाद कई घरों में एसी बंद कर दिए।
विज्ञापन

हालांकि सुबह तेज बारिश होने पर शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के सुभाष चौक, अस्पताल रोड, मुखर्जी बाजार में तेज बारिश होने पर जलभराव को देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में तेज बारिश होने पर गंदगी सड़कों पर फैल गई थी। इस बारिश से शहरवासियों ने जलभलाव की परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया है, क्योंकि बहुत दिनों के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से इतनी ज्यादा राहत मिली है। बारिश के दौरान सुबह व दोपहर के समय बाजार में लोगों की संख्या कम नजर आई और इससे व्यापारी थोड़े मायूस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed