फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heavy cold

बारिश व बर्फबारी के बाद ठंड में हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
Heavy cold
ऊधमपुर शहर के बाजारों में बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाते लोग - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। मैदानी इलाकों में सुबह से रुक रुक कर जारी बारिश व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश से जनजीवन पर भी असर पड़ा। ठंड के कारण दिन भर लोग घरों में बैठने को मजबूर रहे। इसके साथ ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज सोमवार को ही बिगड़ गया था। लेकिन, बारिश नहीं हुई। मंगलवार सुबह करीब सात बजे से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही। इसके साथ जिले के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में भी सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई थी, और रात तक रुक रुक कर होती रही। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई, और लोग घरों में रजाई और कंबल के अंदर दुबकने को मजबूर हो गए। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का भी सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव भी हुआ, और इसके कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी कारण बाजार में भी रौनक कम नजर आई। बाजार में खरीदारी के लिए ज्यादातर लोग निजी वाहन लेकर पहुंचे थे। निजी वाहनों की संख्या बढ़ने पर शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की भी स्थिति बनती रही, और शहरवासी परेशान होते रहे। ग्राहकों की संख्या कम होने पर दुकानदार भी मायूस रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम के इसी तरह से खराब रहने की संभावना है।

ऊधमपुर शहर में ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते लोग.

ऊधमपुर शहर में ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते लोग.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed