{"_id":"6262ee16ee05a12e8308293b","slug":"health-camp-udhampur-news-jmu258358924","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रवाह में 1500 रोगियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्रवाह में 1500 रोगियों की हुई जांच
विज्ञापन
उधमपुर: बदरवा में मेले में दीप जलाते हुए तथा प्रस्तुति देती हुई छात्राएं.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। स्वास्थ्य विभाग ने भद्रवाह में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य व पारिवारिक कल्याण कार्यक्रमों पर जागरूकता बढ़ाना और बीमारियों की जानकारी देना था। इसमें 1500 रोगियों की जांच की गई।
यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर में 109 मेडिकल ब्लॉकों में आयोजित स्वास्थ्य मेला की श्रृंखला का हिस्सा था। इसका उद्घाटन डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह कोतवाल ने किया। इस अवसर पर पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों, एडीसी भद्रवाह दिलमीर चौधरी, बीएमओ डॉ. शकील अहमद सुमब्रिया, एएसपी भद्रवाह अफताब मीर, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत डॉ. आदिल फारूक मलिक, आदि उपस्थित थे।
शिविर का उद्घाटन करने के बाद डीडीसी अध्यक्ष ने आयुष, दवा व खाद्य नियंत्रण संगठन, आईसीडीएस परियोजना, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और यूनानी चिकित्सा के क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान के स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण किया। मौके पर फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं, गोल्डन कार्ड के पंजीकरण, आभा कार्ड, ई-संजीवनी, आदि के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

उधमपुर: बदरवा में मेले में दीप जलाते हुए तथा प्रस्तुति देती हुई छात्राएं.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन