फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Get rid of pollution due to construction of four lane

फोर लेन निर्माण से हो रहे प्रदूषण से दिलाएं निजात

विज्ञापन
Get rid of pollution due to construction of four lane
रामबन। नवनियुक्ति एसएसपी पीडी नित्या के नेतृत्व में जिला मुख्यालय रामबन के डाक-बंगले में मंगलवार को पुलिस-पब्लिक बैठक हुई। इसमें लोगें की समस्याएं सुनीं गईं। बैठक में लोगों ने फोर लेन निर्माण से हो रहे प्रदूषण की समस्या निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बैठक में लोगों ने बताया कि रामबन में बड़ी समस्या हाईवे फोर लेन निर्माण से होने वाले प्रदूषण की है। इस मसले पर लोगों ने एसएसपी से हस्तक्षेप करने की मांग की। इसके अलावा नशाखोरी पर लगाम लगाना, झूला पुल पर सिर्फ स्थानीय वाहनों को ही चलने की अनुमति देने, बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, फोर लेन सड़क निर्माण को जल्द पूरा करने के अलावा हाईवे के रखरखाव का दिन शुक्रवार के बजाए रविवार को रखना, राष्ट्रीय परियोजनाओं में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने आदि समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

एसएसपी ने जिलावासियों तारीफ करते हुए कहा कि यहां का आपसी भाईचारा एक मिसाल है, जिसे हमें मिलजुल कर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, ड्रग्स और अन्य आपराधिक मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अन्य मामलों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठा कर हल करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है, ताकि युवाओं को विशेषकर लड़कियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सके। एसएसपी ने सिविल क्यूआरटी रामबन के सदस्यों से मुलाकात कर उनके कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और पुलिस की ओर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। बैठक में रामबन ए के डीडीसी सदस्य राकेश ठाकुर, रामबन बी के सदस्य रेणुका कटोच, एएसपी रजनी शर्मा सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed