फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   general house

शहर के खराब हैंडपंप ठीक करवाएगी नप, पानी की समस्या से मिलेगी राहत

विज्ञापन
general house
उधमपुर। नगर परिषद के कार्यालय में शनिवार को पार्षदों की जनरल हाउस की बैठक हुई। इसमें शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के प्रत्येक वार्ड में जल्द चार फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही खराब पड़े हैंडपंपों को भी ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जनरल हाउस की बैठक का आयोजन नप अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सबसे पहले हाई मास्ट लाइटों के खंभों पर फ्लड लाइटें लगाने को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने बताया कि नप को कई फ्लड लाइटें मिली हैं। सभी पार्षद बताएं कि उनके वार्ड में कितनी लाइटों की जरूरत है? उसी हिसाब से लाइटों का वितरण किया जाएगा। लाइटें लगने पर लोगों को रात में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में शहर में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करवाने पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार शहर में करीब 16 हैंडपंप वर्षों से खराब पड़े हैं। अगर इनको ठीक करवा दिया जाए तो जलापूर्ति न मिलने पर शहरवासियों के लिए ये हैंडपंप पानी की किल्लत दूर करने में बड़ी मदद कर सकते हैं। इन हैंडपंपों को ठीक करवाने के लिए नप के पास दो लाख से अधिक रुपये मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जल्द होगी कार्रवाई
बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए प्रतिबंध को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि करीब सप्ताह बाद इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा। पार्षदों ने 14 फाइनांस की बची हुई राशि पर चर्चा की। अध्यक्ष ने बताया कि सभी वार्ड में पिछले दिनों 14 फाइनांस के तहत किए गए विकास कार्यों में कुछ राशि बची है। इस राशि के बारे में सभी पार्षदों को बता दिया गया है, और कहा गया है कि बची हुई राशि से अन्य विकास कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed