फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Garbage dumping yard built in Devika theme park, anger among people

Udhampur News: देविका थीम पार्क में बना कचरे का डंपिंग यार्ड, लोगों में रोष

Wed, 27 Mar 2024 03:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Garbage dumping yard built in Devika theme park, anger among people
बिफरे वार्ड 10 और 11 के लोग बोले- गदंगी और बदबू से जीना हो रहा दुश्वार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड 11 के कैपरी इलाके में देविका थीम पार्क स्थल पर कचरे का डंपिंग स्टेशन बनाने के विरोध में शहरवासियों ने नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वार्डवासी पिछले कई दिनों से इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन विभाग व अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर काम चला रहे हैं। समस्या का समाधान अब तक नहीं किया गया है। बार-बार प्रदर्शन के बावजूद यहां लगातार शहर भर से निकलने वाला कचरा लाकर डाला जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहां देविका किनारे थीम पार्क की जगह को कचरे का डंपिंग स्टेशन बना दिया है, जबकि प्रशासन ने पहले यहां देविका थीम पार्क बनाकर देविका घाट का सौंदर्यीकरण करने का सपना दिखाया था। मगर अब कचरे डंपिंग स्टेशन तैयार कर दिया है। इससे पवित्र देविका नदी के दूषित होने के साथ ही इसके किनारों पर स्थित प्राकृतिक जलाशयों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी जतिंद्र अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन ने यहां थीम पार्क तैयार करने की योजना बनाई थी। मगर बाद में इस काम को बंद कर दिया और अब यहां नगर परिषद ने इस जगह को डंपिंग स्टेशन के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। कचरे के ढेरों से वार्ड नबंर 10 और 11 के लोग परेशान हैं। उन्होंने नगर परिषद से यहां कचरा डालना बंद कर तत्काल हटाए वरना लोग नगर परिषद के खिलाफ बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान वार्ड 10 के पूर्व पार्षद अनिल अरोड़ा, एडवोकेट सुहानी कटोच व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed