फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   gandhi jyanti

बापू के बताए मार्ग पर चल देश के लिए योगदान देने का लिया संकल्प

विज्ञापन
gandhi jyanti
उधमपुर: गांधी जयंती के उपलक्ष पर देविका तट पर सफाई अभियान करते नगर परिषद के काउंसलर. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस उधमपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उधमपुर के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए, और दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि भेंट की। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

आईटीबीपी की 8वीं वाहिनी के सहयोग से नगर परिषद, अवेयर इंडिया फाउंडेशन तथा समाजसेवियों ने देविका परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। इसमें आईटीबीपी के कमांडेंट हीरा राम के नेतृत्व में जवानों के साथ नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया, पार्षद अनिल अरोड़ा व अन्य ने मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

जागृति वृद्धाश्रम में हुए गांधी जयंती समारोह में प्रतिभागियों ने बारी-बारी से महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की, और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पवन कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नागरिक क्लब के प्रधान महादीप जम्वाल, आदि ने भाग लिया। निटल हायर सेकेंडरी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रधानाचार्य अजय गुप्ता के संरक्षण में पहली से पांचवीं कक्षा के 24 छात्रों ने गांधी और स्वच्छता के बीच सहसंबंध विषय पर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं, जगानू में आयोजित समारोह में दोनों महान नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने कहा कि गांधी की शिक्षाएं आज के युग में सबसे प्रासंगिक हैं, जहां संघर्ष, घृणा और प्रौद्योगिकी विस्फोट ने मानव जाति के लिए नए खतरे पैदा कर दिए हैं। यह सही समय है कि हम राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महान नेता द्वारा स्थापित आदर्शों और दर्शन का अनुकरण और सराहना करें। इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री ने राजनेता और सार्वजनिक व्यक्ति के रूप में देश के राजनीतिक क्षितिज पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह अंत्योदय के आधार के रूप में सादगी और ईमानदारी के एक मॉडल थे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा के मानक भी स्थापित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed